दंत चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया
भीलवाड़ा. श्रीगणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति द्वारा आरसी व्यास कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण कानोडिय़ा अपना घर वृद्धाश्रम में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 87 रोगियों को परामर्श दिया गया। समिति अध्यक्ष उदय लाल समदानी ने बताया कि शिविर में गुजरात से आए डॉ. नितिन शर्मा डॉ. नेहा शर्मा ने दांतों संबंधित रोगों को परामर्श दिया।