पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्यादती के प्रयास का आरोपी पकड़ा

ज्यादती के प्रयास का आरोपी पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. शिक्षिकाके साथ ज्यादती का प्रयास करने के आरोपी को बुधवार को प्रतापनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जिसे न्यायाधीश ने जेल भेजने के आदेश दिए। थानाधिकारी राम अवतार चौधरी ने बताया कि शिवनगर में किराए से रहने वाली निजी स्कूल की शिक्षिका ने मंगलवार रात जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लक्ष्मणसिंह मीणा पर आरोप लगाया कि वह रात में उसके घर पहुंचा तथा अश्लील हरकतें करते हुए ज्यादती का प्रयास किया। इस पर वह चिल्लाई तो आसपास के लोग जमा हो गए। जिस पर आरोपी भाग निकला। बाद में शिक्षिका ने आरोपी के खिलाफ ज्यादती की कोशिश का मामला दर्ज कराया।