छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पुर में बुधवार को दस दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इसके साथ ही कल्पना चावला विज्ञान क्लब के तहत विविध वार्ताएं प्रतियोगिताओं के पारितोषिक वितरित किए गए।
कार्यक्रम के आरंभ में प्रधानाचार्या डॉ. कल्पना शर्मा ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत आयोजित हुए आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर को छात्राओं के भावी जीवन में उपयोगी बताया। उन्होंने विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित गतिविधियों निबंध, पोस्टर, पत्र वाचन एवं वैज्ञानिक जागरूकता रैली सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवती लाल बोरदिया ने छात्राओं से वैज्ञानिक सोच रखते हुए सशक्त बनने का आव्हान किया। इस अवसर पर परिवार सेवा संस्थान की हेमलता अगनानी एवं वैद्य प्रकाश व्यास ने वार्ताएं प्रस्तुत कीं।
समारोह की अध्यक्षता अंबा लाल सेठ ने की। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा आत्म रक्षा की कुछ विधाएं एवं मानवाधिकार दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए।