कालाष्टमी पर होगा भैरू का शृंगार
भीलवाड़ा. शहरके पंचमुखी श्मशान स्थित मसानिया भैरुनाथ विकास समिति के तत्वावधान में कालाष्टमी पर 14 दिसंबर को मसानिया भैरुनाथ का विशेष शृंगार किया जाएगा। विकास समिति के प्रतिनिधि संतोष कुमार खटीक ने बताया इस उपलक्ष्य में सुबह 9.15 बजे से दोपहर 12 बजे तक हवन होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।