पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरी दोहन के बहाने श्मशान हो रहे हैं नष्ट

बजरी दोहन के बहाने श्मशान हो रहे हैं नष्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनासबचाओ आंदोलन समिति ने मुख्यमंत्री, वन, पर्यावरण एवं खनिज राज्य मंत्री, जिला प्रशासन को आगाह किया है कि ठेकेदार बजरी दोहन के दौरान नदियों में मौजूद श्मशान घाटों को नहीं हटाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरी दोहन के बहाने ठेकेदार श्मशान घाट से मानव के अस्थि कंकाल बजरी के साथ मुंबई तक सप्लाई कर रहे हैं।

समिति संयोजक दयाराम दिव्य ने बुधवार को एमई केके शर्मा ने मिलकर कहा कि लगातार अवैध बजरी दोहन से श्मशान घाट नष्ट हो रहे हैं। इसके अलावा पेयजल के ट्यूबवैल भी प्रभावित हो रहे हैं। मंगरोप , कुम्हारिया, पातलियास, फागणों का खेड़ा, खाती खेड़ा, महेश पुरा, कलुंदिया सहित कई गांवों के नदी क्षेत्र में पड़ने वाले दर्जनों श्मशानों को क्षति पहुंचाई जा रही है। दिव्य ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र से रोजाना सैकड़ों ओवरलोडिंग ट्रक सड़कें तोड़ रही हैं। इससे सरकार को रोजाना लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है।