सत्संग से होता आत्म कल्याण
भीलवाड़ा. सुवाणापंचायत समिति के पालड़ी में गो वंश सेवा के लिए आयोजित नानी बाई रो मायरो कथा के दूसरे दिन रामप्रसाद महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति जितना दान करता है, प्रभु उसका चार गुना वापस उसे लौटाते हैं। नरसी भगत ने किसी साधु के एक शब्द पर अपनी 14 करोड़ की माया लुटा दी। जब नरसी भगत के पास अपनी दोहिती का मायरे भरने के लिए कुछ नहीं था तो भगवान कृष्ण ने उसकी भक्ति के वशीभूत होकर छप्पन करोड़ का मायरा भरा। उन्होंने कहा कि मनुष्य को कुछ समय सत्संग कीर्तन में अपना समय अवश्य निकालना चाहिए।