पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टील प्लांट के लिए 60 दिन की मोहलत

स्टील प्लांट के लिए 60 दिन की मोहलत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खनिज विभाग ने जारी किया नोटिस

भास्करन्यूज | भीलवाड़ा

स्टीलप्लांट लगाने के लिए खनिज विभाग ने जिंदल सॉ लिमिटेड को 60 दिन की मोहलत दे दी है। बुधवार को इस संबंध में एमई ऑफिस द्वारा जिंदल को नोटिस जारी किया गया। एमई श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि नोटिस में कंपनी से पूछा है कि स्टील प्लांट लगाने के संबंध में कंपनी ने कार्यालय को सूचना नहीं दी। इसलिए क्यों खनन पट्टा निरस्त करने के लिए मुख्यालय को लिखा जाए।

उन्होंने बताया कि 60 दिन में जवाब नहीं मिलने पर नियम 27 (5) एवं संविदा के अनुसार पूर्ण या आंशिक रूप से प्रतिभूति राशि जब्त कर ली जाएगी। 75 दिन बाद तक जवाब नहीं देने पर नियम 27 (5) एवं संविदा के भाग नौ के अनुभाग (2) के तहत प्रतिभूति राशि जब्त करते हुए खनन पट्टा निरस्त किया जाएगा। गौरतलब है कि कंपनी को आवंटित खनन लीजों की शर्तों के मुताबिक कंपनी को सात दिसंबर, 2014 तक स्टील प्लांट लगाना था। इसके अभाव में कीननेस मनी जब्त करने या खनन पट्टा निरस्त करने की कार्रवाई की जानी थी।

प्लांट नहीं लगा तो खनन पट्टे होंगे निरस्त

एमईशर्मा ने बताया कि जिंदल को गोल्ड, सिल्वर, लेड, जिंक, कॉपर, आयरन ओर, कोबाल्ट, निकल एवं एसोसिएटेड मिनरल के लिए डेडवास में 1557 बनेड़ा में 433 हैक्टेयर जमीन खनन के लिए आवंटित की है। प्लांट नहीं लगाने पर दोनों खनन पट्टे निरस्त किए जाएंगे।

सरकारकी ओर से हो रही है देरी

कंपनीके सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र गौड़ के अनुसार स्टील प्लांट के लिए 45 बीघा जमीन आवंटन की फाइल कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग, जयपुर को भेजी हुई है। जमीन नहीं होने से स्टील प्लांट लगाने में देरी हो रही है। स्टील प्लांट लगाने की समयावधि छह महीने बढ़ाने के लिए पिछले दिनों खनिज विभाग मुख्यालय को पत्र लिखा है।

लचीलेनियमों का जिंदल को मिलेगा फायदा

खनिजविभाग ने जिंदल को नंदगांव रोड, कोशिकला मथुरा, उत्तरप्रदेश के पत्ते पर नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद भी यदि जिंदल का जवाब नहीं आता है तो एमई ऑफिस कीननेस मनी जब्त कर सकता है और ही खनन पट्टा निरस्त कर सकता है। मेजर मिनरल होने से निर्धारित समयावधि में जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई के लिए एमई ऑफिस राज्य सरकार को पत्र लिखेगा। कार्रवाई राज्य सरकार स्तर से ही होगी।