- Hindi News
- पुजारी बाबा की मूर्ति से छेड़छाड़ पर जताया रोष
पुजारी बाबा की मूर्ति से छेड़छाड़ पर जताया रोष
{राजेंद्र मार्ग स्कूल परिसर में हैं बाबा का स्थान
{पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्थल की कराई मरम्मत
भास्करन्यूज | भीलवाड़ा
राजेंद्रमार्ग स्कूल परिसर स्थित पुजारी बाबा की मूर्ति से गत रात किसी ने छेड़छाड़ कर दी। बुधवार सुबह दर्शन को गए श्रद्धालुओं को मूर्ति के पास मिट्टी खुदी दिखी। इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ है।
कोतवाल नेमीचंद चौधरी के अनुसार सुबह करीब सात बजे स्कूल परिसर स्थित पुजारी बाबा के दर्शन को पहुंचे अध्यापकों अन्य श्रद्धालुओं को मूर्ति के पीछे मिट्टी पड़ी दिखी। इस पर वे मूर्ति के पीछे की तरफ गए तो वहां खुदाई की हुई थी। मूर्ति के पास बड़ा गड्ढ़ा देखकर श्रद्धालु आक्रोशित हो गए तथा घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आक्रोशित लोगों को आरोपियों का पता लगाने उनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। सूचना पर बाबा का भोपा आजादनगर निवासी लक्ष्मण बैरवा पुजारी बैरवा मोहल्ला निवासी लादू बैरवा भी मौके पर पहुंचे तथा वारदात पर नाराजगी जताई।
रविवारको होती पूजा
बैरवामोहल्ला निवासी पुजारी लादूलाल का कहना है कि पुजारी बाबा की हर रविवार को पूजा-अर्चना होती है। शेष दिनों मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुला रहता है। बुधवार सुबह दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मूर्ति के पास मलबा देख कर पुलिस को सूचना दी।
करादी मरम्मत
पुजारीका कहना है कि पुजारी बाबा की मूर्ति के पास समाजकंटकों द्वारा की गई खुदाई की सुबह पुलिस ने मरम्मत करा दी। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया है।
भीलवाड़ा. राजेंद्रमार्ग स्कूल स्थित पुजारी बाबा की क्षतिग्रस्त प्रतिमा।