- Hindi News
- ट्रैवल्स बसों से कुछ भी भेजो चैक करने वाला कोई नहीं
ट्रैवल्स बसों से कुछ भी भेजो चैक करने वाला कोई नहीं
अहमदाबाद,सूरत, दिल्ली, आगरा, पूना, मुंबई, इंदौर, जोधपुर, कानपुर, गांधीधाम, औरंगाबाद, नासिक, हरिद्वार, बीकानेर आदि।
पुलिस तो ओवरलोड देखती है:एएसपी
पुलिसपरिवहन विभाग का काम ओवरलोड वाहनों तथा परिवहन विभाग द्वारा जारी लाइसेंस की शर्तों की पालना कराना है। इसका उल्लंघन हो, इसकी पुलिस परिवहन विभाग जांच कर कार्रवाई करता है। बसों में सामान लादकर लाने का मामला वाणिज्यिक कर विभाग का है।
ज्योतिस्वरूपशर्मा, अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक
हमारीजांच का विषय केवल टैक्स चोरी: अली
हमारेपास अधिकारी कम है, फिर भी हम ट्रैवल्स बसों की जांच करवाते हैं। टैक्स चोरी भी पकड़ते हैं। यह सही है कि कोई खतरनाक वस्तु ले जाए तो यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है, पर हमारी जांच का विषय केवल टैक्स चोरी पकड़ना है। बाकी पुलिस का काम है।
वाहिदअली, उपायुक्त(प्रशासन), वाणिज्यिक कर विभाग
भीलवाड़ा. निजीट्रैवल्स बस में सामान चढ़ाते मजदूर।
भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा
देशके विभिन्न शहरों में यहां आ-जा रही लगभग 100 ट्रैवल्स बसों में प्रतिदिन ढाई करोड़ रुपए का माल इधर-उधर हो रहा है। इसमें से डेढ़ करोड़ रुपए के कपड़े को छोड़ दें तो शेष एक करोड़ रुपए का नब्बे फीसदी टैक्स चोरी का रहा है। यही नहीं, किसी भी बस से आप कोई भी खतरनाक वस्तु भेज दो तो कोई चेक करने वाला नहीं है। बस ऑपरेटर को अपने भाड़े से मतलब है। उधर, कार्रवाई करने के नाम पर सभी विभाग एक-दूसरे पर डाल रहे हैं, पर कार्रवाई करता कोई नहीं। किसी भी महकमे को यात्रियों की सुरक्षा से सरोकार नहीं है।
ट्रैवल्स बस एसोसिएशन का कहना है कि यहां से सर्वाधिक 30 बसें अहमदाबाद आती-जाती हैं। इसके बाद सूरत 25 तथा 15 दिल्ली रूट पर चलती हैं। इन बसों में टेक्सटाइल सिटी से रोजाना लगभग 1500 गांठें (200 मीटर प्रति गांठ) विभिन्न शहरों में जाती है। डेढ़ करोड़ के इस लागत के 3 लाख मीटर कपड़े पर कोई टैक्स नहीं है। जब यही बसें वापस लौटती हैं तो एक करोड़ से अधिक का माल भीलवाड़ा लाती है। इसमें नब्बे प्रतिशत माल ऐसा होता है, जिस पर टैक्स नहीं चुकाया जाता। यह माल बिना बिल आता है। इस राजस्व के नुकसान को रोकने की जिम्मेदारी वैसे तो वाणिज्यिक कर विभाग की है। वह भी इसे नहीं रोक पा रहा।
अपनीरिस्क पर आप कुछ भी भेज दो
बसंतविहार क्षेत्र स्थित तीन ट्रैवल्स एजेंसी संचालकों से भास्कर ने क