पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात 10.30 बजे अंधेरे में डूबा शहर

रात 10.30 बजे अंधेरे में डूबा शहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. रातकरीब साढ़े दस बजे शहर के पटरी पार के अधिकांश इलाके अंधेरे में डूब गए। रीको फोर्थ फैज एरिया में 33 केवी लाइन के केबल बॉक्स में फाल्ट जाने के कारण आजाद नगर, चंद्रशेखर आजाद नगर, बापू नगर, द्वारिका कॉलोनी, बसंत विहार, गांधी नगर, चपरासी कॉलोनी और पुलिस लाइन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति डेढ़ घंटे तक ठप रही। सारे एरिया अंधेरे में डूबे रहे, लोगों को परेशानी हुई। बिजली निगम के अधिकारियों ने फाल्ट ढूंढा। उसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करवाई गई।