- Hindi News
- स्कूलों में छोटे बच्चे हिंदी बड़े अंग्रेजी में करेंगे बात
स्कूलों में छोटे बच्चे हिंदी बड़े अंग्रेजी में करेंगे बात
जिलेके राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चे प्रत्येक मंगलवार को आपस में हिंदी में ही बात करेंगे। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूलों में बच्चे टीचर पूरे दिन इंग्लिश में बात करेंगे। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर ने शुक्रवार को शिक्षा अधिकारियों की मीटिंग में दिए। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर की ओर से कराए सर्वे में भीलवाड़ा का प्रदेश में 30वां स्थान होने पर कलेक्टर डॉ. सुरपुर ने नाराजगी जताई। उन्होंने मीटिंग में शैक्षणिक स्तर भाषा सुधार पर जोर दिया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्कूलों में उपलब्ध बजट से हर बच्चे को इंग्लिश की छोटी डिक्शनरी दी जाए ताकि वह बोलना सीख सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शिक्षकों का टॉस्क निर्धारित करें। प्रतिदिन उस शिक्षक से प्रोग्रेस रिपोर्ट लें। यदि बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार नहीं हो तो उन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाए। मीटिंग में डीईओ माध्यमिक महेंद्र वर्मा, डीर्इओ प्रारंभिक सुभाष शर्मा आिद उपस्थित थे।
{ सरकारी स्कूलों में अनियमितताएं रोकने के लिए एसडीएम तहसीलदारों को स्कूले आवंटित होगी। वे लगातार इन स्कूलों का जायजा लेंगे।
{ ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टर, इंजीनियर या कोई भी उच्च शिक्षा प्राप्त व्यक्ति सरकारी स्कूल में निशुल्क पढ़ाना चाहे तो उनसे संपर्क कर सेवा ली जाए।
{ जो छात्र पढ़ने में होशियार है उनके नेतृत्व में ग्रुप बनाए जाएं। इससे जो छात्र झिझक के कारण शिक्षकों से बात नहीं कर पाते हैं वे उन बच्चों से चर्चा कर कुछ सीख सकेंगे।