पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा/नाथद्वारा. हाईवेपर शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से भीलवाड़ा के युवक की मौत हो गई। वह दवा लेने के लिए डॉक्टर से चैकअप कराने अपने साथी के साथ उदयपुर जा रहा था।

पुलिस के अनुसार गुंजोल चौराहे पर मोटरसाइकिल ट्रक की टक्कर से कोशीथल, सारडा भीलवाड़ा निवासी भंवरसिंह (50) पुत्र पृथ्वीसिंह की मौत हो गई। भंवरसिंह उदयपुर में दवा लेने डॉक्टर से चैकअप करवाने मित्र संमुदर सिंह के साथ भीलवाड़ा से उदयपुर मोटरसाइकिल पर जा रहा था। गुंजोल चौराहे पर पीछे से आते ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल चला रहे भंवरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। साथी संमुदरसिंह को मामूली चोट आई। दूसरा हादसा हाइवे पर दोपहर को सिंहाड़ तालाब के सामने हुआ। दो बसों की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि स्कूल बस में बैठे छात्रों में से किसी को चोट नहीं लगी।







पुलिस के अनुसार श्रीजी पब्लिक स्कूल की बस लाल बाग की �\\\"र से रही थी। कांकरोली जा रही मिनी प्राइवेट बस की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर में मिनी बस में बैठी महिला छगन कुंवर (70) प|ी प्रेमसिंह निवासी सांगठ कुंभलगढ़ घायल हो गई। घायल को नगर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। आए दिन हो रहे हादसे हाईवे पर लगातार तीसरे दिन हादसा हुआ है। फोरलेन काम के चलते बडारडा से राबचा तक का क्षेत्र डेंजर जोन बन गया है। आए दिन होने वाले सड़क हादसों से लोगों में भय हो गया है। यातायात डायवर्ट करने के प्रशासन के वादे भी नाकाम साबित हो रहे हैं। भारी वाहन हाइवे पर चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार को शहर के पास बाइपास घाटे पर ट्रक पलटने से 7 घंटे तक यातायात बाधित रहा था। गुरुवार को ट्रक के ब्रेक फेल होने से कार ट्रेलर से टक्कर हुई थी।