भीलवाड़ा। सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से अर्द्धवार्षिक परीक्ष शुरू हो गई है। इसमें शिक्षा अधिकारियों की चूक से 11वीं कक्षा के इंग्लिश के पेपर में शैक्षणिक सत्र 2014-15 की जगह 2013-14 छप गया। इससे स्टूडेंट्स असमंजस में पड़ गए। हालांकि बाद में उन्हें बता दिया गया कि यह गलती प्रिंटिंग में हुई है।