नेत्र चिकित्सा शिविर आज से
शक्करगढ़. लॉयंसक्लब, जिला अंधता नियंत्रण सोसायटी, सेठ मुरलीधर मानसिंहका चैरिटेबल ट्रस्ट एवं खेराड़ मानव संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर 13 से 16 दिसंबर तक शक्करगढ़ में होगा। शिविर में सुबह 11 से 2 बजे तक नेत्र चिकित्सक डॉ. विनय बोहरा एवं टीम जांच करेगी। चयनित मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन 14 दिसंबर को लॉयंस आई हॉस्पिटल भीलवाड़ा में होगा। मरीजों के भोजन आवास तथा कन्वेंस की निशुल्क व्यवस्था होगी।