- Hindi News
- प्रभारी मंत्री 18 को करेंगी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
प्रभारी मंत्री 18 को करेंगी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
भीलवाड़ा. वसुंधरासरकार का एक साल पूरा होने पर विभिन्न विभागों के विकास कार्यों उपलब्धियों की प्रदर्शनी का शुभारंभ अब 18 दिसंबर को होगा। जिले की प्रभारी महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल दोपहर 12:15 बजे सूचना केंद्र प्रदर्शनी दीर्घा में शुभारंभ करेंगी। पहले इसका शुभारंभ सोमवार सुबह 9:30 बजे कलेक्टर डॉ.रविकुमार सुरपुर करने वाले थे। प्रदर्शनी में विभागीय उपलब्धियों के फोटो फ्लैक्स के माध्यम में जिले प्रदेश में हुए विकास कार्य बताए जाएंगे। शुभारंभ के बाद जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रकाशित भीलवाड़ा जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन होगा। प्रदर्शनी 20 दिसंबर तक चलेगी।