भागकर आया और कूद गया मालगाड़ी के आगे
{डालडा मिल के सामने हुई घटना, नहीं हुई पहचान
भास्करन्यूज | भीलवाड़ा
मालगाड़ीतेज रफ्तार से चल रही थी कि अचानक एक युवक भागकर आया और गाड़ी के आगे कूद गया। इंजन की जोरदार टक्कर से युवक का शरीर ट्रैक से करीब 10 फीट दूर जा गिरा और इसके साथ ही एक जिंदगी थम गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह आंखों देखा हादसा मालगाड़ी के गार्ड आेमप्रकाश जाट ने पुलिस को बयां किया है। हादसा रविवार शाम शहर की डालडा फैक्ट्री के सामने वाले ट्रैक पर हुआ। घटना के बाद मालगाड़ी करीब 20 मिनट मौके पर खड़ी रही। युवक के शव को पहचान के लिए मुर्दाघर में रखवाया गया है।
पुलिस रेलवे के अनुसार, मालगाड़ी अजमेर से चंदेरिया की ओर जा रही थी। शाम करीब सात बजे मालगाड़ी डालडा मिल के सामने पहुंची, तभी युवक दौड़कर आया और मालगाड़ी के आगे कूद गया। मालगाड़ी के इंजन से टकराकर युवक एफसीआई गोदाम रोड की ओर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मालगाड़ी स्टाफ ने स्टेशन मास्टर को वॉकी टॉकी से दी। इसके बाद आरपीएफ इंचार्ज किशनलाल मीणा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आस-पास के कई लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन किसी ने मृतक की पहचान नहीं की। मालगाड़ी गार्ड ओमप्रकाश जाट ने पुलिस को रिपोर्ट दी।
इसमें युवक के अचानक मालगाड़ी के सामने कूदने की बात कही।
इसके बाद 20 मिनट से खड़ी मालगाड़ी चंदेरिया के लिए रवाना हो पाई। उधर, पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
जेब में मिले कूपन
मृतककरीब 30 साल का सांवला युवक है। वह नीले रंग का लोअर, लाल रंग का शर्ट और जर्सी पहने हुए है। शर्ट में हरे रंग की धारी भी है। मृतक की जेब से एक रेस्टोरेंट के कूपन मिले हैं, जो खुले पैसे नहीं होने पर दिए जाते है। इसके अलावा उसकी पहचान बताने वाला कोई सामान नहीं मिला।
होसकता है मजदूर
मृतककिसी फैक्ट्री का मजदूर हो सकता। यह कहना है कोतवाली पुलिस का। पुलिस को मृतक के पास रीको थर्ड फेज स्थित मदनगोपाल रेस्टोरेंट का एक कूपन भी मिला है।