पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभाषनगर से बाजार के लिए निकली दो बहनें लापता

सुभाषनगर से बाजार के लिए निकली दो बहनें लापता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. सुभाषनगर से दो सगी बहनें शनिवार दोपहर लापता हो गई। दोनांें का रविवार रात तक पता नहीं चल पाया।

थाना प्रभारी डूंगरसिंह ने के अनुसार सेक्टर सुभाष नगर निवासी मोहित पुत्र हरक चंद झंवर ने रविवार रात गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। मोहित ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी दो बहनें वर्षा माहेश्वरी (28) शिवानी माहेश्वरी (21) शनिवार दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच बाजार जाने की कहकर घर से निकली थी। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटी। परिजनों ने लापता बहनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने मोहित की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर ली।

एक बीएड, दूसरी पढ़ रही

कॉल डिटेल निकलेगी

सीआई डूंगर सिंह के अनुसार, सुभाष नगर से लापता हुई बहनों में वर्षा बीएड कर चुकी है। वहीं शिवानी अभी बीए फाइनल कर रही है।बताया गया है कि दोनों बहनें घर से अपने शैक्षणिक दस्तावेज भी साथ ले गई।

पुलिस अब लापता बहनों वर्षा शिवानी के मोबाइल नंबरों की सोमवार को कॉल डिटेल निकलवाएगी। इसके बाद ही उनकी लोकेशन का पता कर पुलिस उन तक पहुंचेगी।