- Hindi News
- टीवी सीरियल से संयुक्त परिवार संस्कृति को खतरा: प्रसाद
टीवी सीरियल से संयुक्त परिवार संस्कृति को खतरा: प्रसाद
भीलवाड़ा. तिलकनगर यश विहार में स्वयंसेवकों को संबोधित करते प्रांत संघ चालक डॉ. भगवती प्रसाद।
{चित्तौड़ प्रांत संघ चालक डॉ.भगवती प्रसाद ने संघ के वरिष्ठजन संगम
भास्करन्यूज | भीलवाड़ा
राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ चित्तौड़गढ़ प्रांत के संघचालक डॉ.भगवती प्रसाद ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं असुरक्षित हैं। दुराचार, अनाचार की बढ़ रही इस प्रवृत्ति के लिए हमारे संस्कार भी काफी हद तक जिम्मेदार हैं।
डॉ. प्रसाद, संघ के भीलवाड़ा विभाग की ओर से आयोजित वरिष्ठजन संगम कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। कोटा रोड स्थित यश विहार सभागार में जिले भर से आए वरिष्ठजनों से उन्होंने कहा कि बीस साल पहले ऐसा नहीं था। बच्चों के मन में मां के प्रति बेहद सम्मान था। वैसे ही संस्कार आज भी हमारे बच्चों में देने की जरूरत है। अच्छाई का सम्मान करने की आदत सीखनी होगी।
चित्तौड़ संघ चालक ने परिवार की चर्चा करते हुए कहा-संयुक्त परिवार को तोड़ने की बहुराष्ट्रीय कंपनियां साजिश रच रही हैं। इसकी बानगी है टीवी चैनल्स पर रहे अधिकतर सीरियल। इनमें पति-प|ी में झगड़ा, फिर तलाक, पुनर्विवाह दिखाया जाता है। इसे देखकर परिवार टूट रहे हैं। व्यक्ति की ताकत ही उसका परिवार है। सकारात्मक संवाद से परिवार को जोड़ना चाहिए। लगभग एक घंटे के उद्बोधन में डॉ.प्रसाद ने स्वदेशी पर वरिष्ठजनों से आह्वान किया कि देश को ताकतवर बनाना है तो स्वदेशी उत्पाद खरीदें। विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करें।
समापन सत्र में अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख सुरेश चंद्र ने कहा कि दुनिया आतंकवाद और अतिवाद से त्रस्त है। इससे मुक्ति का मार्ग हिंदू जीवन दर्शन है। व्यक्ति धर्म आधारित कर्म करते हुए अपने घर-गृहस्थी को चलाते हुए धर्म और अर्थ कमाएं, यही हिंदू जीवन का मूल है। भीलवाड़ा विभाग संघ चालक जगदीश जोशी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक धनराज, जिला संघ चालक चांदमल सोमानी आदि उपस्थित थे।
मालीहोंगे सह प्रांत कार्यवाह
चित्तौड़प्रांत संघ चालक डॉ.भगवतीप्रसाद ने कार्यक्रम में तीन कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी देने की घोषणा की। भीलवाड़ा विभाग कार्यवाह शंकरलाल माली सह प्रांत कार्यवाह, हीरालाल टेलर विभाग कार्यवाह तथा सियाराम विजयवर्गीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख बनाए गए।