पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर चालकों को महंगा पड़ा गाने सुनना

ट्रैक्टर चालकों को महंगा पड़ा गाने सुनना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकदमा

भीलवाड़ा. सार्वजनिकस्थानों पर तेज आवाज में टेप चलाकर ध्वनि प्रदूषण करना सात ट्रैक्टर चालकों को तब महंगा पड़ गया जब पुलिस ने ट्रैक्टरों में लगे टेपरिकॉर्डर जब्त कर चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए। पुलिस ने बताया कि बीगोद से राजूलाल जाट के ट्रैक्टर, नंदराय चौराहे से भैंरू माली, त्रिवेणी चौराहे से नारायण सिंह राजपूत, राधेश्याम गुर्जर, चमन चौराहे से रणजीत गुर्जर बीगोद हॉस्पिटल मार्ग से दिलीप कंडेरा के ट्रैक्टर पर लगा टेपरिकॉर्डर जब्त किया गया। सभी चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं।