पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने की संदिग्धों से पूछताछ

पुलिस ने की संदिग्धों से पूछताछ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. रमाविहार में एक शिक्षिका के गले से चेन लूट भागे लुटेरों का दूसरे दिन भी कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। इस बीच, पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। जांच अधिकारी श्रवण लाल मीणा ने बताया कि रमा विहार निवासी लक्ष्मीनारायण ओझा के घर में शनिवार सुबह चार बजे घुसे लुटेरों ने ओझा की शिक्षिका प|ी प्रेमलता के गले से सोने की चेन लूट ली थी। इस मामले में रविवार को सुखाडिय़ा सर्किल क्षेत्र स्थित डेरों में रहने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके अलावा पुलिस ने वारदात स्थल का नक्शा मौका बनाकर पीड़ित शिक्षिका प्रेमलता आदि के बयान भी लिए हैं।