हाईवे निर्माण से बाइपास पर कीचड़
सवाईपुर. भीलवाड़ासे लाडपुरा मार्ग पर नवनिर्मित मेगा हाईवे पर ठेकेदार कंपनी की लापरवाही के कारण बाइपास पर कीचड़ से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीलवाड़ा से लाडपुरा मार्ग पर मेगा हाईवे का काम चल रहा है जिसके लिए मार्ग पर जगह-जगह नालों का निर्माण किया जा रहा है। नाला निर्माण में जगह-जगह बाइपास दे रखे हैं। जिन पर मिट्टी नहीं उड़े इसके लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है, मगर सवाईपुर से आकोला मार्ग के बीच बनाए जा रहे नाले के बाइपास को सही नहीं बनाने से यहां चढ़ाई हो गई है। जिससे मिट्टी से बचाव के लिए डाले जा रहे पानी से कीचड़ फैल रहा है। इससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी रही है। आए दिन दुपहिया वाहन चालक फिसल कर चोटिल हो रहे हंै।