पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जल स्वावलंबन के लिए लोगों को प्रेरित करें:गेरा

जल स्वावलंबन के लिए लोगों को प्रेरित करें:गेरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | प्रभारीसचिव तथा अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक हेमंत गेरा ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक में जल स्वावलंबन अभियान सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की। स्वावलंबन के तहत विभिन्न विभागों के मार्फत हो रहे कामों की मॉनिटरिंग पर उन्होंने जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के अधीन एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि के काम हैं वे चार्ट तैयार कर काम शुरू करवाएं। शिक्षा विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को जनसहयोग पेटे शिक्षिकाओं और महिला कार्यकर्ताओं को भी श्रमदान के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता जताई।

पीपली गांव में श्रमदान किया

जिलेके प्रभारी सचिव हेमंत गेरा ने बुधवार को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत सुवाणा पंचायत समिति के पीपली गांव में श्रमदान किया। उन्होंने अभियान के तहत पीपली में गोलाई नाड़ी को गहरा करने के काम का जायजा भी लिया। वे सुबह अधिकारियों के साथ पहुंचे और दो घंटे तक श्रमदान किया। उन्होंने 27 जनवरी को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के शुभारंभ पर बागोर में हुए समारोह के दौरान स्वयं ने श्रमदान की घोषणा की थी।

अधिकारीभी नहीं रहे पीछे

प्रभारीसचिव ने जब तगारी और फावड़ा उठाया तो अधिकारी और कर्मचारी भी पीछे नहीं रहे। कोई मिट्टी खोद रहा था तो कोई तगारी में मिट्टी भर रहा था। गेरा ने कहा कि श्रमदान करने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारी बिना किसी तनाव के श्रमदान कर रहे हैं। यह उनके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।

कुंडालियामें देखा एनीकट का काम

गेराने पीपली पंचायत में चल रहे कुंडालिया एनिकट के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। गेरा ने एनिकट निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...