- Hindi News
- 7 मेवा व्यापारियों के सर्वे, 8.67 लाख वसूले
7 मेवा व्यापारियों के सर्वे, 8.67 लाख वसूले
वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई
भास्करन्यूज | भीलवाड़ा
किराणासूखा मेवा के सात व्यापारियों के यहां वाणिज्यिक कर विभाग ने सर्वे किया। इसमें लगभग 32 लाख रुपए का किराणा एवं सूखा मेवा टैक्स चोरी का मिला। इन व्यापारियों से 8.67 लाख रुपए बतौर टैक्स पेनल्टी वसूले गए।
डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन) आरपी गुप्ता ने बताया कि कमिश्नर संजय मल्होत्रा के निर्देश पर राज्य भर में एक साथ कार्रवाई हुई। भीलवाड़ा जोन में कुल सात टीमें बनाईं। शहर में चार, चित्तौड़गढ़ , प्रतापगढ़ राजसमंद में एक-एक व्यापारी के यहां टीम ने सर्वे किया। गरम मसाला, किराणा, काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट सहित अन्य सूखा मेवा बिना बिल का मिला। इसकी कीमत लगभग 32 लाख रुपए है। व्यापारी खरीद-बिक्री बिल पेश नहीं कर पाए। सर्वाधिक 6.54 लाख रुपए शहर के चार व्यापारियों से वसूले गए। उधर, विभाग की इस कार्रवाई से किराणा सूखा मेवा के कारोबार से जुड़े व्यापारियों में खलबली मच गई।