- Hindi News
- प्रांत व्यापी आंदोलन में भाग लेंगे जिले के शिक्षक
प्रांत व्यापी आंदोलन में भाग लेंगे जिले के शिक्षक
प्रांत व्यापी आंदोलन में भाग लेंगे जिले के शिक्षक
भीलवाड़ा.राजस्थानशिक्षक संघ सियाराम की ओर से 22 सितंबर को जयपुर में प्रांत व्यापी प्रदर्शन धरना आयोजित किया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष (माध्यमिक शिक्षा) वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि अव्यवहारिक एकीकरण, रिक्त पदों को भरने अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम एस अग्रवाल को शिक्षा विभाग से हटाने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन होगा। जिसमें जिले के शिक्षक भी भाग लेंगे।
अक्षतकी शॉर्ट फिल्म को मिला पुरस्कार
भीलवाड़ा|जयपुरमेंहुए पिंकसिटी इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2014 में शहर के सुभाषनगर निवासी अक्षत वशिष्ठ की फिल्म को प्रथम पुरस्कार मिला है। अक्षत की शॉर्ट फिल्म में लापोरिया में जल संरक्षण के बारे में किए गए प्रयासों को बताया गया। लापोरिया फिल्म को एक बेस्ट डॉक्युमेंट्री ऑफ दी फेस्टिवल (इंडियन कैटेगरी) में मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने पुरस्कार प्रदान किया।
छात्राओंने सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा|एसएमएमगर्ल्सकॉलेज में सफाई तथा पानी की व्यवस्थाओं के लिए छात्रासंघ अध्यक्ष भावना चौहान के नेतृत्व में प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया। इसमें कॉलेज गेट पर बिजली लगवाने, पंखे लगवाने की मांग की गई। इस मौके पर आशा जाट, तारा बैरवा, लक्ष्मी बैरवा, शामली पटेल आदि उपस्थित थे।