पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी के अवैध कनेक्शन काटो अभियान शुरू

पानी के अवैध कनेक्शन काटो अभियान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले दिन संजय कॉलोनी में पांच अवैध कनेक्शन पकड़े

भास्करन्यूज | भीलवाड़ा

जलदायविभाग ने शहर में अवैध कनेक्शन काटो अभियान शुरू किया है। प्रथम दिन संजय कॉलोनी में अवैध रूप से ले रखे पांच कनेक्शन पकड़े तथा मालिकों नोटिस देकर अवैध कनेक्शन नियमित कराने के लिए कहा। तीन दिन में अवैध कनेक्शन नियमित नहीं कराने पर विभाग द्वारा पुलिस में मामले दर्ज कराए जाएंगे।

पीएचईडी राजस्व के एईएन कमल जैन के अनुसार शहर में अवैध रूप से नल कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है, जो अनवरत जारी रहेगा। वर्तमान में तिलकनगर, कांवाखेड़ा सहित अन्य कच्ची बस्तियों में कई लोगों ने पाइप लाइन से सीधे नल कनेक्शन ले रखे हैं, जिसके चलते टेल पर रहने वालों को पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं द्वारा की गई शिकायत के बाद विभाग ने अवैध नल कनेक्शन काटो अभियान शुरू किया है। जैन ने बताया कि अभियान के दौरान बाकीयात भी वसूली जाएगी। उपभोक्ताओं में जलदाय विभाग के करीब 45 लाख रुपए बकाया हैं। शहर में नकारा हैंडपंपों को भी हटाना शुरू किया है। पहले दिन अलग-अलग क्षेत्रों से 6 नकारा हैंडपंप हटाए गए। इस संबंध में पीएचईडी के एसई आरके ओझा का कहना है कि मार्च तक भियान के दौरान अवैध नल कनेक्शनों को नियमित किया जाएगा।