पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की टीम विजेता

राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की टीम विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिब्बी(हनुमानगढ़) |निकटवर्ती गांवसिलवाला खुर्द के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान में चल रही 14 वर्षीय छात्र छात्रा राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में सोमवार को छात्र वर्ग में खेले गए सेमीफाइनल मैच में चूरू भीलवाड़ा की टीमें विजयी रही। प्रतियोगिता प्रभारी बसंत सिंह मान ने बताया कि छात्र वर्ग में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में चूरू ने झुंझुनूं को भीलवाड़ा ने सीकर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद हुए फाइनल में भीलवाड़ा की टीम ने चूरू को 3-2 से हराया। वहीं रविवार को छात्रा वर्ग में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में हनुमानगढ़ ने झुंझुनूं को तथा जोधपुर ने नागौर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। छात्रा वर्ग में फाइनल मुकाबला मंगलवार को होगा।

चैंपियंसट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम को मुिश्कल ड्रॉ

एजेंसी | नई दिल्ली

भारतीयहॉकी टीम को छह से 14 दिसंबर तक भुवनेश्वर में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में कठिन ग्रुप मिला है। उसके साथ ओलिंपिक चैंपियन जर्मनी और वर्ल्डकप उपविजेता नीदरलैंड्स जैसी टीमें हैं। पूल-बी में भारत के साथ 2014 वर्ल्ड कप कांस्य पदक विजेता अर्जेंटीना भी है।

,पूल-ए में वर्ल्डकप विजेता और गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, कॉमनवेल्थ गेम्स की कांस्य पदक विजेता इंग्लैंड, यूरो नेशंस रजत पदक विजेता बेल्जियम और एशियाड स्वर्ण विजेता पाकिस्तान हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी की 1978 में शुरुआत के बाद से पाकिस्तान स्वर्ण जीतने वाली एकमात्र एशियाई टीम है। उसे 2012 में मेलबोर्न में हुए टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहने के कारण 2014 में जगह मिली। टूर्नामेंट के पहले दिन आठों टीमें मैदान पर होंगी। करीब 5000 की क्षमता वाले कलिंगा स्टेडियम पर ये मुकाबले खेले जाएंगे। एफआईएच अध्यक्ष लिएंड्रो नेग्रे ने कहा कि हमें पता है कि भुवनेश्वर मे हॉकी काफी लोकप्रिय है, क्योंकि हमने हाॅकी इंडिया लीग के दौरान ऐसा देखा। यह हॉकी प्रेमियों के लिए अच्छा समय होगा, क्योंकि दुनिया की शीर्ष टीमें चैंपियंस ट्रॉफी खेल रही हैं।