पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऊर्जा के नए स्रोत तलाशने की जरूरत : रवि

ऊर्जा के नए स्रोत तलाशने की जरूरत : रवि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतर| मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस पर सोमवार इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा इंडस्ट्री एवं रोजमर्रा में नेचुरल एनर्जी सेविंग विषय पर कार्यशाला की गई। इंजीनियर्स डे के रूप में मनाए गए जन्मदिवस पर टाउन हॉल में हुए समारोह में एक्सपर्ट्स ने प्राकृतिक ऊर्जा के स्रोतों की जानकारी देते हुए उनके संरक्षण के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ियों के लिए सोचने की जरूरत है, यदि नेचुरल एनर्जी स्रोतों का अनुचित दोहन एवं खपत जारी रही एक सदी के दौरान हम ऐसे अधिकांश जरूरी नेचुरल रिसोर्स को खो देंगे। मुख्य अतिथि राज्य पर्यावरण विभाग के डायरेक्ट रविशंकर शर्मा ने कहा कि इंजीनियर्स के सामने अब चैलेंज बढ़ गए हैं। स्थितियां, चीजें तेजी से बदल रही हंै, नेचुरल रिसोर्स सीमित हंै, जिनकी बेहतर उपयोगिता इंजीनियर्स पर निर्भर है। कार्यक्रम के अतिथि सांसद सुभाष बहेड़िया, एसपी एचजी राघवेंद्र सुहास, एसआरएन स्कूल प्रिंसिपल उषा शर्मा, नगरपरिषद सभापति अनिल बल्दवा आदि थे। स्वागत भाषण एसोसिएशन अध्यक्ष बीबी सिंह ने दिया। उपाध्यक्ष एसके सुराणा ने बताया कि एसोसिएशन की स्मारिका का भी विमोचन किया गया। सचिव अनिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष एसके शर्मा, एसके भंडारी, अतुल शाह, एके व्यास सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

घरसे शुरू करें सेविंग

कार्यक्रममें एनर्जी एक्सपर्ट प्रभात सारस्वत ने कहा कि हम एनर्जी सेविंग अपने घर से शुरू करें। घरों में ट्यूबलाइट्स के स्थान पर एलईडी लाइट्स से पचास फीसदी एनर्जी बचाई जा सकती है। बिजली की व्यर्थ खपत रोके। इंडस्ट्री में लेटेस्ट तकनीकों की मोटर्स एवं एक्यूपमेंट से 25 फीसदी एनर्जी बचाई जा सकती है। चंडीगढ़ से टेकहैड्स एमडी एचएम सिंह ने वैल्यू एडिशन पर जोर देते हुए कहा कि वैल्यू एड करना ही मनी मैकिंग करना है। जो कि इंजीनियर्स पर काफी निर्भर करता है। टीपीएल चेयरमैन वीएस तिवारी, इंडस्ट्रियल सेफ्टी डिप्टी चीफ इंसपेक्टर एसएन पुरोहित आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सर विश्वेश्वरैया के जीवन चरित पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि कर्नाटक में जन्मे विश्वेश्वरैया ने वाटर रिसोर्सेज, वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर उल्लेखनीय कार्य किया। उनकी तकनीकों का आज भी सौ फीसदी उपयोग नहीं हो पा रहा है। जो कि चिंता की बात है।

टारगेट80 फीसदी पूरा

एनर्जीएक्सपर्ट प्रभात ने जानकारी दी कि भीलवाड़ा टैक्सटाइ