पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्ल्स कॉलेज में मनाया ओजोन परत दिवस

गर्ल्स कॉलेज में मनाया ओजोन परत दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. सेमुमागर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते बाबूलाल जाजू।

कार्यक्रम में प्रकृति के संरक्षण का दिया सुझाव

भीलवाड़ा|एसएमएमगर्ल्सकॉलेज में सोमवार को ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया। पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू ने कहा कि ओजोन परत में छेद होने से मौसम में परिवर्तन हो रहे हैं। युवा विकास केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्बन उत्सर्जन को कम करने लिए घातक गैसों का उपयोग कम कर प्रकृति का संरक्षण करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में नप के उद्यान निरीक्षक नंदकिशोर पारीक ने पौधरोपण पर जोर दिया। कार्यक्रम में युवा विकास केंद्र के प्रभारी डॉ. आरएस बांगड़, प्रिंसिपल डॉ. चित्रा भार्गव, वाइस प्रिंसिपल डॉ. अरविंद जैन, प्रोफेसर कोकिला जैन आदि मौजूद थे।

शांतिदिवस मनाया

कॉलेजमें राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस भी मनाया गया। डॉ. सोमा जोशी शोभा गौतम ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में तबस्सुम अब्बासी प्रथम, साइदा बानो द्वितीय गायत्री देवाणी तृतीय स्थान पर रहीं। कॉलेज में एबीवीपी की छात्राओं ने कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी 12 हजार 500 रुपए की सहायता राशि भेंट की। इसमें पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रेखा शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी दीक्षा राठी, पूनम सेन, मेघा देराश्री आदि उपस्थित थीं।

छात्राओंको सिखाए आत्मरक्षा के गुर

एसएमएमगर्ल्स कॉलेज में सोमवार से छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाना शुरू किया। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी कोकिला जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत में प्राचार्य डॉ. चित्रा भार्गव ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्राओं की कार्यक्षमता आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी करेगा। कार्यक्रम में व्याख्याता सुनीता भार्गव, मीनाक्षी जैन, छात्रासंघ अध्यक्ष भावना चौहान, महिला प्रकोष्ठ सह सचिव नुपूर गग्गड़, सचिव अर्वा बोहरा, उपाध्यक्ष आशा जाट, तारा बैरवा आदि उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षक सुनीता प्रेमलता की ओर से यह प्रशिक्षण सात दिन तक दिया जाएगा।