- Hindi News
- हिंदी दिवस निबंध प्रतियोगिता में भारती प्रथम
हिंदी दिवस निबंध प्रतियोगिता में भारती प्रथम
भीलवाड़ा| मुस्कानक्लब द्वारा न्यू कान्वेंट पब्लिक स्कूल में हिंदी भाषा के महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें भारती झंझावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संरक्षिका प्रतिभा मेहता, संध्या अग्रवाल, मंजू डांगी, सुमन जायसवाल ने विचार रखे। हिंदी दिवस पर रामावि नया समेलिया इको क्लब द्वारा स्कूल एवं गांव में 121 पौधे लगाए गए। क्लब प्रभारी भवानीशंकर व्यास ने बताया कि अतिथि पीएफए प्रभारी बाबूलाल जाजू, नप उद्यानशाखा प्रभारी नंदकिशोर पारीक आदि थे।
झाड़ूबंद आंदोलन 2 अक्टूबर को
भीलवाड़ा|सफाईमजदूरों की12 सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर दो अक्टूबर को झाड़ू बंद आंदोलन किया जाएगा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हीरालाल चन्नाल ने बताया कि प्रदेश संगठन द्वारा मांगों को लेकर 16 जुलाई को ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई अमल नहीं हुअा।