वैभवनगर में जलापूर्ति आज
भीलवाड़ा| ककरोलियाघाटी की पाइप लाइन सोमवार सुबह सदर थाने के पास टूट गई। जिसके चलते भीलवाड़ा पानी नहीं पहुंचा। एक दो टंकियां खाली रहने से वैभवनगर में सुबह जलापूर्ति नहीं हो सकी। अब यहां मंगलवार को जलापूर्ति की जाएगी। पीएचईडी वितरण के एईएन निरंजन सिंह आढ़ा के अनुसार सोमवार सुबह कोटा रोड पर सदर थाने के पास ककरोलिया घाटी की पाइप लाइन टूट गई। जिसके चलते पंप बंद करा कर लाइन की मरम्मत शुरू की गई। शाम तक लाइन का रिपेयर कार्य जारी रहने से शहर में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से वैभवनगर की सप्लाई सोमवार के बजाय अब मंगलवार को होगी। इसी तरह आरसी व्यास कॉलोनी सेक्टर 4, 5, 7 12 में भी मंगलवार सुबह के बजाय शाम को जलापूर्ति की जाएगी। आढ़ा का कहना है कि मेजा बांध की तरफ से पानी ले लिए जाने के चलते ज्यादा बस्तियों की जलापूर्ति प्रभावित नहीं होगी।