एसडीएम ने सीडिंग के धीमे काम पर जताई नाराजगी
भीलवाड़ा| सुवाणापंचायत समिति क्षेत्र में राशन कार्ड सीडिंग की धीमी गति पर एसडीएम संजय शर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने एक सप्ताह में यह काम पूरा करने के निर्देश दिए।
पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को राशन डीलर के साथ आयोजित भामाशाह सीडिंग की समीक्षा मीटिंग में एसडीएम ने ग्राम वार समीक्षा की। उसमें प्रवर्तन अधिकारी रवि जाधव विकास अधिकारी कैलाश चंद्र बसेर ने प्रत्येक गांव को आवंटित लक्ष्य के अनुसार एक सप्ताह में शेष रहे परिवारों के राशन कार्ड में बैंक खाते, आधार नंबर तथा भामाशाह की सूचना संधारित करने के निर्देश दिए। साथ ही मित्र कियोस्क धारकों को भी निर्देश दिए कि वे सीडिंग के कार्य को पूरा करंे।
भीलवाड़ा. सुवाणापंचायत समिति में बैठक लेते एसडीएम शर्मा।
ई-मित्र डिएक्टिवेट
सूचनाएवं प्रौद्योगिकी विभाग के एसीपी सत्यदेव व्यास ने बताया कि आकोला में राजकुमार सुथार का मित्र कियोस्क पर सूची प्रदर्शित नहीं होने तथा साइन बोर्ड नहीं लगाने के कारण कियोस्क को डिएक्टिवेट करने के लिए लिखा गया।
खातेसत्यापित नहीं
मीटिंगके बाद सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के एसीपी सत्यदेव व्यास, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी महावीर बाहेती प्रोग्रामर नवनीत सोमाणी ने रूपाहेली गांव में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान बीआर केजीबी के रूपे कार्ड के वितरण तथा खोले गए खाते बैंक द्वारा सत्यापित नहीं होने से सीडिंग में डीबीटी प्रभावित होने पर शाखा प्रबंधक दांथल को दो दिन में काम पूरा करने केे निर्देश दिए। शिविर में तहसीलदार मांगी लाल रेगर उपस्थित थे।
पीडीएस की प्रगति 49 प्रतिशत
कोटड़ी पंचायत समिति के गेगा का खेड़ा गांव में भी शिविर का निरीक्षण किया गया। एसीपी सत्यदेव व्यास ने वहां पर आयोजित शिविर में पीडीएस की प्रगति 49 प्रतिशत ही होने के कारण वहां के राशन कार्ड डीलर मित्र कियोस्क धारक को सीडिंग कार्य पूरा करने के लिए पाबंद किया गया।