पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकान का शटर तोड़ चार लाख के जेवर चोरी

दुकान का शटर तोड़ चार लाख के जेवर चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| रायपुरथाना क्षेत्र के बोराणा गांव में ज्वैलरी दुकान का चोरों ने शटर तोड़कर सोना-चांदी के करीब चार लाख रुपए के आभूषण, 32 हजार रुपए नकद अन्य सामान चुरा लिया। बोराणा के नरेशकुमार सोनी की श्रीजी ज्वैलर्स का चोरों ने सरिया लगाकर शटर तोड़ा। अंदर तिजोरी से सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने एक अन्य तिजोरी तोड़ने की भी कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे, एलसीडी आदि सुरक्षा उपकरण भी चुरा लिए। ताकि पुलिस को इनके जरिए कोई मदद मिल सके। पुलिस ने बताया कि चोर चांदी का कंदोरा, अंगूठियां 1800 ग्राम, पायल सहित आठ किग्रा चांदी के जेवर तथा सोने के मंगलसूत्र, मांदलिया आदि चुरा ले गए।

खबरें और भी हैं...