इग्नू का स्टडी सेंटर एसटेक में भी
भीलवाड़ा| एसटेकसंस्थान को इग्नू के पाठ्यक्रमों के लिए सेंटर बनाया गया है। संस्थान में इग्नू के पाठ्यक्रम एमसीए, बीसीए एवं सीआईटी कोर्स के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। संस्थान की चेयरपर्सन मान कंवर तोतला ने बताया कि नियमित कोर्स के साथ इग्नू के कोर्स भी कर सकते हैं। स्नातक पास विद्यार्थी एमसीए में, 12वीं पास बीसीए में एवं 10वीं पास विद्यार्थी सीआईटी कोर्स के लिए आवेदन कर सकता है।