मंशापूर्ण महादेव का स्थापना दिवस 12 को
भीलवाड़ा| विजयसिंहपथिक नगर स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर का 18वां स्थापना दिवस बसंत पंचमी पर 12 फरवरी को मनाया जाएगा। मंदिर में नयनाभिराम झांकी, रुद्राभिषेक तथा प्रसादी का आयोजन होगा। पुजारी शांतिलाल पाराशर ने बताया कि मंशापूर्ण महादेव के स्थापना दिवस पर महिलाओं की ओर से मंगल गीत तथा उत्सव की कथा की जाएगी। चारभुजा मंदिर में विशेष झांकी सजाई जाएगी।