पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रक्तदान शिविर आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

श्रीयादेजयंती के उपलक्ष्य में प्रजापति नवयुवक संस्थान की ओर से रक्तदान शिविर होगा। बुधवार को आजादनगर स्थित भारतीय सिखवाल युवा संस्थान परिसर में होने वाले शिविर में रामस्नेही चिकित्सालय अनुसंधान केंद्र का सहयोग रहेगा। संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल प्रजापति ने बताया कि उद‌‌घाटन मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर करेंगे। इधर, श्रीयादे जयंती पर मेवाड़ प्रजापति समाज एवं छात्रोत्थान संस्थान की ओर से बुधवार को वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके बाद युवा रक्तदान करेंगे। प्रचार मंत्री मुकेश प्रजापत ने बताया कि वाहन रैली सुबह 9 बजे द्वारकाधीश मंदिर से शुरू होगी जो अहिंसा सर्किल के पास स्थित समाज के छात्रावास पहुंचेगी। यहां रक्तदान के बाद समाज की बैठक होगी।

खबरें और भी हैं...