पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेरी नैया में सीता राम गंगा मैया धीरे बहो ...

मेरी नैया में सीता-राम गंगा मैया धीरे बहो ...

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{श्रीराम कथा की पूर्णाहुति आज

भास्करसंवाददाता | भीलवाड़ा

शास्त्रीनगरस्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में आयोजित श्री राम कथा में संत मुरलीधर महाराज ने बताया कि जब भगवान को आवश्यकता होती है तो वे भक्तों से भी उसी प्रकार विनम्रता से मांगते हैं जिस प्रकार एक याचक मांगता है।

महाराज ने यह बात मंगलवार को केवट प्रसंग में कही। भजन ‘मेरी नय्या में सीता-राम गंगा मैय्या धीरे बहो ....’ पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। संत ने कथा के आठवें दिन केवट प्रसंग सहित दशरथ मरण, राम-भरत मिलन तथा भरत चरित्र की कथा का श्रवण पान कराया। कथा आयोजन समिति के बालकृष्ण नवहाल ने बताया कि कथा की पूर्णाहुति बुधवार को होगी।

भीलवाड़ा.श्रीराम कथाआयोजन के तहत नीलकंठ महादेव का किया शृंगार।

भगवान नीलकंठ का विशेष श्रृंगार

श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में मंगलवार को नीलकंठ महादेव का पंचमुखी हनुमान के रूप में श्रृंगार किया गया। विशेष श्रृंगार के दर्शन के लिए भक्तों का मंदिर में तांता लग गया। शिव मित्र सेवा समिति के लोकेश कुदाल ने बताया कि नीलकंठ महादेव का पूरे साल प्रतिदिन अलग-अलग श्रृंगार किया जाता है।

खबरें और भी हैं...