दाधीच समाज परिचय सम्मेलन 14 को
दधिमतीसेवा समिति की ओर से आराध्यदेवी मां दधिमती के धाम गोठ मांगलोद (नागौर) में 14 15 फरवरी को प्राकट्य महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक राजेश तिवाड़ी ने बताया कि 14 फरवरी को युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी होगा। इसमें देशभर से युवक-युवतियां भाग लेंगी।
परिचय सम्मेलन के बाद शाम 4 बजे शोभायात्रा तथा रात्रि में उमा लहरी के भजन होंगे। 15 फरवरी को सुबह दुग्धाभिषेक, हवन, प्राकट्य की झांकी सजाई जाएगी। समिति के पीयूष पाठोद्या ने बताया कि गोठ मांगलोद के लिए 13 फरवरी की रात 9 बजे बसों में समाजजन रवाना होंगे। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को हुई बैठक में राजेंद्र व्यास, राजेंद्र पाटोदिया, श्याम पंचोली, रमेशचंद्र कंठ, कैलाश आचार्य, अरविंद दाधीच, विष्णु शर्मा, कुश आचार्य डीके दाधीच आदि ने तैयारियों पर चर्चा की।