पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़े बटन वाला कोट, स्वेटर नहीं पहन सकेंगे

बड़े बटन वाला कोट, स्वेटर नहीं पहन सकेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटवारीभर्ती परीक्षा में सुरक्षा को लेकर रोज नए नियम बन रहे हैं। अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में सामान्य कपड़ों में ही प्रवेश दिया जाएगा। अब नियम ऐसे बनाए गए हैं कि मफलर, स्कार्फ, टोपी, जॉकेट, बड़े बटन वाले कोट, बड़ी जेब वाले स्वेटर पहनने की इजाजत नहीं होगी। महिला परीक्षार्थी साधारण हेयर पिन लगा सकेंगी। चौड़ी बड़ी हेयर पिन, घड़ी पर आपत्ति की जा सकती है। ऐसे कई निर्देश बुधवार को एडीएम (सिटी) आनंदीलाल वैष्णव ने यहां 13 फरवरी को होने वाली पटवारी प्रारंभिक परीक्षा के लिए नियुक्त एसडीएम, अतिरिक्त समन्वयक, सतर्कता दल के सदस्यों तथा पर्यवेक्षकों को दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर इंटरनेट की सुविधाओं को तथा वाई-फाई को कुछ समय बंद रखने के निर्देश दिए। परीक्षा संपन्न कराने में पूरी सावधानी, हर दृष्टि से सतर्कता बरतते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए कहा। रमसा एडीपीसी नारायण लाल जागेटिया ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया।

38031 परीक्षार्थी 128 परीक्षा केंद्र

तहसीलदारनीता बसीटा ने बताया कि 13 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित होने वाली पटवारी प्रारंभिक परीक्षा में 38031 परीक्षार्थी भाग लेंगे जिनमें शहरी क्षेत्र में 19,897 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 18,134 परीक्षार्थी भाग लेंगे। जिले में 128 परीक्षा केंद्र स्थापित होंगे। इनमें से 65 सरकारी परीक्षा केंद्र 63 निजी परीक्षा केंद्र होंगे।

फोटोयुक्तपहचान पत्र होगा तभी केंद्र में प्रवेश

परीक्षार्थीअपने साथ बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया ई-प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे-वोटर आईडी, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से एक तथा पासपोर्ट साइज का नवीनतम रंगीन फोटो नीला बालपेन ही साथ लाएं। परीक्षा केंद्र में फोटोयुक्त पहचान पत्र के आधार पर ही परीक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।

कल दोपहर से चलेंगी रोडवेज की अतिरिक्त बसें

राजस्थानरोडवेज के भीलवाड़ा डिपो के मुख्य प्रबंधक सुधीर दीक्षित ने बताया कि पटवार परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 12 फरवरी को दोपहर 12 से रात 12 बजे तक भीलवाड़ा से उदयपुर के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। 13 फरवरी को सुबह 4 बजे से फिर अतिरिक्त बसें चलने लगेंगी। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तत्काल बस की व्यवस्था भी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...