पहले भी एक मामले में हो चुका है गिरफ्तार
कपड़ाखरीदकर पैसा नहीं देने, दिया गया चेक अनादरित होने पर हैदराबाद के एक व्यापारी को भीमगंज पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए।
भीमगंज थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि वीर सावरकर चौक क्षेत्र में रहने वाली अनिता सिंह से वर्ष 2006 से 2008 के बीच हैदराबाद निवासी गाजुद्दीन ने करीब 9.75 लाख का कपड़ा खरीदा लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। बार-बार तकाजा करने पर उसने एक चेक दिया। चेक बैंक में लगाया तो वह अनादरित हो गया। इस पर व्यापारी के खिलाफ भीमगंज थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बुधवार को गाजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। विदित रहे कि इससे पूर्व धोखाधड़ी के एक मामले में इसी व्यापारी को प्रतापनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मंगलवार को जमानत होने पर भीमगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया और बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे फिर जेल भेज दिया गया।
कपड़ा खरीदकर पैसा नहीं देने वाला हैदराबाद का व्यापारी गिरफ्तार