सीवरेज सहित 9 योजनाओं की कल अजमेर में समीक्षा
भीलवाड़ा| अमृतसिटी, सीवरेज प्रोजेक्ट सहित निकायों में चल रही 10 योजनाओं की समीक्षा 11 फरवरी को अजमेर में की जाएगी। संभाग स्तरीय बैठक में संभागीय आयुक्त, अजमेर, भीलवाड़ा टोंक के कलेक्टर, संबंधित निकायों के आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी, नगर नियोजन, आरयूआईडीपी, स्थानीय निकाय विभाग, सिंचाई विभाग, बिजली निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भाग लेंगे। सीवरेज प्रोजेक्ट के स्टेटस, स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज, स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन, एनयूएलएम, हैरिटेज कंजर्वेशन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, अमृत सिटी, जलस्रोतों का संरक्षण आदि विषयों में प्रगति की समीक्षा की जाएगी।