कलेक्टर डॉ. टीना आज संभालेंगी कामकाज
भीलवाड़ा| कलेक्टरडॉ. टीना कुमार 12 दिन के आराम के बाद बुधवार को फिर से कामकाज संभालेंगी। उनकी कार 29 जनवरी को भीलवाड़ा से जयपुर जाते समय हाईवे पर दूदू से 15 किलोमीटर पहले पातूड़ी मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें कलेक्टर और उनके सात वर्षीय बेटे को मामूली चोटें आईं थी। इसके अलावा उनका ड्राइवर घायल हो गया था। डॉ. टीना कुमार की चोट को पहले डॉक्टरों ने मामूली बताया था लेकिन दूसरे दिन दर्द बढ़ने पर डाॅक्टरों ने उन्हें विश्राम की सलाह दी थी। सोमवार को स्वस्थ होने के बाद वे भीलवाड़ा लाैट आईं लेकिन मंगलवार को ऑफिस नहीं गईं। बुधवार से फिर से कामकाज संभालेंगी।