भीलवाड़ा| प्रदेशअध्यक्ष सचिन पायलट ने गुरुवार को अपनी कार्यकारिणी में
भीलवाड़ा| प्रदेशअध्यक्ष सचिन पायलट ने गुरुवार को अपनी कार्यकारिणी में नए 43 पदाधिकारियों को जोड़ा। इस विस्तार में भीलवाड़ा से कोई नया नाम नहीं है। प्रदेश कार्यकारिणी में धीरज गुर्जर महासचिव वंदना माथुर पहले से ही सचिव हैं।अनिल डांगी को राहत : 20 जिलाध्यक्ष बदले गए हैं। भीलवाड़ा इनमें शामिल नहीं है। इससे जिला अध्यक्ष अनिल डांगी को राहत मिली है। पंचायतीराज और निकाय चुनाव में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के कारण डांगी के बदले जाने की चर्चा थी। जानकारों का मानना है कि सचिन पायलट पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एरिया में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते। जोशी ने ही डांगी को जिलाध्यक्ष बनाया था।
सीपी गहलोत नजदीकी अध्यक्ष नहीं बदले
सचिन पायलट ने सीपी जोशी और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के एरिया के अध्यक्षों को नहीं बदला है। सीपी जोशी के एरिया में भीलवाड़ा राजसमंद और गहलोत के एरिया में जोधपुर शामिल है। तीनों जिलों में अध्यक्ष नहीं बदले गए हैं।
पीसीसी विस्तार में भीलवाड़ा से कोई नहीं