ट्रैक्टर टेंपो की टक्कर एक हुआ ड्राइवर घायल
कोटामार्ग पर नयागांव के पास गुरुवार शाम ट्रैक्टर टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक घायल हो गया। बीगोद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे भीलवाड़ा रैफर किया गया। टेंपो बीगोद से भीलवाड़ा की तरफ जा रहा था। पुलिस ने बताया कि बीगोद निवासी कालू (27) पुत्र घीसा खटीक शाम करीब पौने छह बजे टेपो लेकर भीलवाड़ा के लिए रवाना हुआ। नयागांव के पास टेंपो को सामने से आते ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। कालू को गंभीर चोटें आई जबकि ट्रैक्टर ड्राइवर भाग निकला। पुलिस ने भागे ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान कर ली है।
कोटा मार्ग पर नयागांव के पास हुआ हादसा