टेक्सटाइल में नई तकनीक पर संगोष्ठी आज से
भीलवाड़ा| एमएलवीटैक्सटाइल कॉलेज में 12 13 फरवरी को टैक्सटाइल इंडस्ट्रीज में उभरती तकनीक पर संगोष्ठी होगी। इसका उद्घाटन शुक्रवार सुबह 9 बजे होगा। पहले दिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दूसरे दिन सुबह 9 से शाम 4.30 बजे तक सत्र होंगे। चेक गणराज्य, दिल्ली सहित प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रोफेसर शिरकत करेंगे।