पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चित्रकूट धाम के बाहर से टेंपो चोरी

चित्रकूट धाम के बाहर से टेंपो चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. नगरपरिषद चित्रकूट धाम के पास से रविवार रात टेंपो चोरी हो गया। पुलिस ने नाकाबंदी के बाद चोरी गए टेंपो ऑटो की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रात करीब साढ़े नौ बजे टेंपो चालक चित्रकूट धाम के बाहर अपना टेंपो खड़ा कर अंदर मेगा ट्रेड फेयर देखने चला गया। करीब साढ़े 11 बजे वापस लौटा तो वहां टेंपो नहीं मिला। जिस पर उसके होश उड़ गए। उसने चित्रकूट धाम आसपास के क्षेत्रों में टेंपो की तलाश की, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चलने पर सिटी कंट्रोल रूम पर जानकारी दी। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करा टेंपो की तलाश शुरू की है।

मारपीटछेड़छाड़ का आरोप: विजयसिंह पथिक नगर की एक युवती के साथ रविवार शाम क्षेत्र के ही एक युवक ने मारपीट कर छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार विजय सिंह पथिक नगर में शिवाजी मार्ग पर रहने वाली एक युवती ने क्षेत्र के ही कैलाश सुथार पर उसके आड़े बाइक लगा गाली गलोच, मारपीट छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।