पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशक्तों को स्वावलंबी बनाने के लिए अभ्यास वर्ग

निशक्तों को स्वावलंबी बनाने के लिए अभ्यास वर्ग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सक्षमसंस्था द्वारा आयोजित प्रांतीय अभ्यास वर्ग का समापन रविवार को सुभाषनगर में श्री हरिकृष्ण आदर्श विद्या मंदिर में हुआ।

दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में निशक्तजनों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देने, स्वयं के रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण दिलवाने एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने पर चर्चा हुई। समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त कृषि निदेशक अशोक शर्मा थे। अध्यक्षता जायन्ट्स ग्रुप के अध्यक्ष संजय समदानी ने की। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक गजेंद्र सिंह एवं विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने भी विचार व्यक्त किए। संस्था के प्रवक्ता राम निवास राठी ने बताया कि इस अवसर पर विजय सांखला, ओम प्रकाश अग्रवाल, महावीर उपाध्याय, महावीर शर्मा, सूर्य प्रकाश बोहरा, डॉ. शकर लाल माली, बाबू लाल गहलोत, जगदीश शर्मा आदि उपस्थित थे। शिविर में कोटा, चित्तौड़, अजमेर, उदयपुर, कांकरोली के निशक्तजनों ने भाग लिया।

भीलवाड़ा. हरिकृष्णआदर्श विद्या मंदिर में सक्षम संस्था की ओर से आयोजत प्रांतीय अभयास वर्ग को संबोिधत करते अतिथि।