मेजर दलपतसिंह का शहादत दिवस मनाया
रावणा राजपूत समाज द्वारा वाहन रैली एवं समारोह का आयोजन
भास्करन्यूज | भीलवाड़ा
रावणाराजपूत सेवा संस्थान द्वारा रविवार को शहीद मेजर दलपत सिंह के शहीद दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए। चामुंडा सेना द्वारा सुबह नेहरू गार्डन रोड से वाहन रैली निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर विवेकानंद नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। जिसमें 75 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
जिला महामंत्री सुरेश सिसोदिया ने बताया कि समाज के वरिष्ठजनों ने शहीद दलपतसिंह के बारे में जानकारी दी। अतिथि जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक प्रथम) महेंद्र वर्मा ने कहा कि शिक्षा के बिना समाजोत्थान संभव नहीं है, शिक्षा बिन जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाते हुए समाज को शत प्रतिशत शिक्षित करने में योगदान दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संभागीय उपाध्यक्ष प्रतापसिंह चौहान ने कहा कि राज्य में समाज राजनीतिक रूप से पिछड़ा हुआ है। एकता एवं एकजुटता से समाज को मजबूत बनाना होगा। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य सुशीला सांखला, कल्पना सिसोदिया आदि ने भी संबोधित किया। मुख्य संरक्षक भैंरू सिंह भाटी, संभागीय अध्यक्ष भैंरू सिंह राठौड़, महामंत्री रतनसिंह राणावत, गोपालसिंह कानावत, जिलाध्यक्ष भंवरसिंह भाटी, जगदीश सिंह राणावत, पार्षद गीतादेवी शेखावत, जितेंद्रसिंह राणावत, भगवानसिंह चौहान, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरिकिशन कानावत, लक्ष्मणसिंह, राजेंद्रसिंह सिसोदिया, राजेंद्रसिंह शेखावत आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
भीलवाड़ा. नेहरूरोड स्थित चामुंडा माता मंदिर से वाहन रैली निकालते चामुंडा सेना के कार्यकर्ता।
भीलवाड़ा. सम्मानसमारोह में हेमप्रभा कंवर को सम्मानित करते डीईओ माध्यमिक प्रथम वर्मा अन्य अतिथि।