जाट सम्मेलन में बालिका शिक्षा पर जोर
जाटसमाज उत्थान सेवा समिति द्वारा रविवार को दांथल स्थित तेजाजी चौक में सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रवक्ता शंकर जाट ने बताया कि इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी मांगीलाल जाट ने शिरकत की। समारोह में नशा, बाल विवाह, पल्ला प्रथा, धोवरा, मृत्यु भोज आदि बुराइयों एवं कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया गया। वहीं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बेहतर प्रयास करने का फैसला लिया गया। कार्यक्रम में जाट महासभा अध्यक्ष शोभालाल जाट, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, डेयरी चेयरमैन रतनलाल जाट, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रामचंद्र जाट, हीरालाल भदाला, हंसराज जाट, रूपलाल जाट, नारायणलाल जाट, मुकेश जाट, नंदराम जाट आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
हजयात्रियों का सम्मान
भीलवाड़ा.युवाजनहित सेवा समिति की ओर से हज यात्रा पर जाने वाले हाजी नसरुद्दीन घोसी का सम्मान किया गया। यह जानकारी समिति अध्यक्ष कय्यूम मोहम्म्द ने दी।
भीलवाड़ा. दांथलगांव में जाट समाज उत्थान सेवा समिति की ओर से आयोजित सम्मेलन में मंचासीन अतिथि।