पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संकल्प लिया

स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संकल्प लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. स्वदेशीजागरण मंच द्वारा शनिवार को शास्त्रीनगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में स्वदेशी दिवस मनाया गया। इसे शहीद बाबू गेनू के बलिदान दिवस के रूप में भी मनाया गया। इस दौरान दत्तोपंत ठेंगड़ी व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदकिशोर शर्मा ने की। मुख्य अतिथि उद्योगपति रामवीर चौधरी थे। मुख्य वक्ता मंच के राष्ट्रीय कार्यपरिषद के सदस्य नवरतन सिंगलिया ने ठेंगड़ी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संकल्प दिलाया। महेश नवहाल ने शहीद बाबू गेनू के जीवन पर प्रकाश डाला। संयोजन नीरज ठाकुर ने किया। मंच के जिला संयोजक राजकुमार त्रिवेदी ने आभार व्यक्त किया।