2 घंटे देरी से आई भागलपुर-अजमेर
भीलवाड़ा. भागलपुर-अजमेरसाप्ताहिक यात्री ट्रेन शुक्रवार रात दो घंटे देरी से भीलवाड़ा पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। रेलवे सूत्रों के अनुसार भागलपुर-अजमेर ट्रेन का भीलवाड़ा पहुंचने समय रात 9.30 बजे हैं, जबकि शुक्रवार रात यह ट्रेन निर्धारित समय से दो घंटे देरी से यानी रात 11.30 बजे पहुंची, जिससे नसीराबाद, विजयनगर अजमेर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी के कारण यह ट्रेन देरी से पहुंची है।